रक्षाबंधन पर बहन और भाभी के हाथों पर बांधे राखी के खूबसूरत लुंबा डिजाइन
रक्षाबंधन का त्योहार वैसे तो भाई बहन का त्योहार होता है, मगर इस पर्व पर बहनों, भाभियों और ननदों को भी राखी बांधी जाती हैं।
मगर भाई अगर शादीशुदा है, भाई के साथ-साथ बहनें भाभियों को भी रक्षा सूत्र बांधती हैं, इसे लुंबा कहा जाता है। लुंबा भाभी, बहन, ननद, बेटियों और भांजी एवं भतीजियों को बांधा जाता है। पहले के समय में तो यह केवल रेशम के धागे से तैयार किया जाता था और बहुत ही साधारण सा नजर आता था।
मगर अब बाजार फैंसी एवं डिजाइन लुंबा से पटे पड़े रहते हैं। आपको लुंबा में एक से बढ़कर एक डिजाइन मिलेंगे। इतना ही नहीं, आप रेशम के धागे से लेकर मेटल और सोने या चांदी के लुंबे भी खरीद सकती हैं। तो चलिए आज हम आपको इसके कुछ डिजाइंस दिखाते हैं।
राधे कृष्णा लुम्बा
भाई और भाभी के लिए राधे कृष्णा से बेहतर कोई लुम्बा हो सकता है क्या? यह लुम्बा मैचिंग पेअर में आता है जिसे आप अपने भईया और भाभी को बांध सकती हैं।
टस्सेल लुम्बा
टस्सेल लुम्बा बहुत ही स्टाइलिश लगता है। अगर आप स्टाइलिश लुम्बा चाहती हैं, तो इस डिज़ाइन को ज़रूर चुनें।
कपड़े का लुंबा
अगर आप लाइट वेट लुंबा तलाश रही हैं, मगर वह दिखने में डिजाइनर लगे, तो कपडे का लुम्बा ट्राई कर सकती हैं। यह लुंबा बहुत ही आसानी से बाजार में मिल जाएंग। यह राजस्थानी पैटर्न में होते हैं और कलरफुल कपड़ों से तैयार किए जाते हैं।
लुंबा मोर डिजाइन
मोर को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है और इसलिए मोर डिजाइन को महिलाएं खूब पसंद करती हैं। आप इस मोर डिजाइन में खूबसूरत लुंबे भी अपनी बहन या भाभी के लिए खरीद सकती हैं। आपको इसमें चांदी, सोने, मीनाकारी, मोती वर्क, कुंदन वर्क और फिलगिरी आर्ट वाले लुंबे भी मिल जाएंगे।
ब्रेसलेट वाला लुंबा
महिलाओं को हाथों में चूड़ी के अलावा ब्रेसलेट पहनने का भी बहुत शौक होता है। ऐसे में आप ब्रेसलेट वाला सुंदर सा लुंबा खरीद कर अपनी बहन या भाभी को पहना सकती हैं और उनका दिल खुश कर सकती हैं। इन्हें रक्षाबंधन के बाद भी किसी अवसर पर ज्वेलरी की तरह हाथों में पहना जा सकता है।
कड़े वाला लुंबा डिजाइन
आजकल कड़े नुमा डिजाइन वाला लुंबा डिजाइन भी बाजार में खूब देखा जा रहा है। इसमें बहुत सारी डिजाइंस आपको मिल जाएंगी। कड़े लुम्बा को सुन्दर बनाने के लिए इन पर मोतियों का काम भी किया रहता है। इन्हें आप जैसे हाथों में चूड़ी पहनती हैं, वैसे आप कड़े की तरह पहन सकती हैं।
फ्लावर लुम्बा
फ्लावर पैटर्न्स भी लड़कियों के मन को खूब भाते हैं। फ्लावर लुम्बा में सुन्दर कलर्स में फूल पैटर्न बना रहता है। यह आपको बाजार में बहुत से रंग और फूल डिज़ाइन में मिल जायेंगे। अपनी छोटी बहन या ननद के लिए आप इन्हे चुन सकते हैं।
मोरपंखी लुम्बा
हिन्दू धर्म में जितना मोर को शुभ मन जाता है, उतना ही मोर के पंख को। मोरपंख कृष्णा भगवन को बहुत अधिक प्रिय होता है, इसलिए यह डिज़ाइन भी आप अपने भईया-भाभी को बांध सकती हैं। इससे उनके बीच हमेशा प्रेम बना रहेगा।
यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें।