बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए कुछ विशेष गहने होते हैं, जो इस बात का प्रतिनिधित्व करते हैं कि वह शादीशुदा हैं। हालांकि, अब अधिकतर गहनों ने फैशन की चादर ओढ़ ली है। इनमें से एक है बिछिया, जिसे सुहागिन औरतें पैरों में पहनती हैं। इसके धार्मिक महत्‍व तो होते ही हैं, साथ ही बिछिया पहनने से पैरों की खूबसूरती भी बढ़ जाती है।

पहले बिछिया की केवल कुछ ट्रेडिशनल डिजाइंस ही देखने को मिलती थीं, मगर जब से महिलाओं ने इसे अपने फैशन का हिस्सा माना है तब से बिछिया में आपको कई ट्रेंडी डिजाइंस देखने को मिल जाएंगी। हालांकि, बिछिया हमेशा चांदी की ही पहनी जाती है। इसलिए आज हम आपको बिछिया के कुछ लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे।

बिछिया के ये लेटेस्ट डिजाइंस आपके पैरों की खूबसूरती में लगा देंगे चार चांद

पैरों में स्‍टाइलिश बिछिया पहन कर, उनकी खूबसूरती को बढ़ाएं, यह आर्टिकल पढ़ें और बिछिया की नई डिजाइंस देखें।

चेन वाली बिछिया

चांदी की बिछिया में आपको बहुत सारी ट्रेडिशनल डिजाइंस मिल जाएंगी। मगर आप इनमें भी आपको कुछ ट्रेंडी देखने को मिल जाएगा। जैसे अब बाजार में चेन वाली बिछिया आने लग गई हैं। इसमें से 2 से 3 बिछिया को चेन से जोड़ा जाता है। इन्हें पहनने के बाद आपके पैर बहुत ही अच्छे नज़र आते हैं।

toe rings aka bichhiya designs for ladies

रॉयल लुक बिछिया

बाजार में रॉयल लुक वाली हैवी बिछिया भी आपको मिल जाएंगी। आकार में भी ऐसी बिछिया बड़ी नजर आती हैं। आप इन्‍हें लहंगे या फिर हैवी साड़ी के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की बिछिया आप दोनों पैरों में एक ही पहनेंगी तो अच्छी लगेगी।

toe rings designs for girls

फैंसी लुक बिछिया

आजकल फैंसी लुक वाली बिछिया भी बाजार में मिल रही हैं। यह दिखने में बेहद सिंपल होती हैं और पांचों उंगलियों के लिए आती हैं। हर उंगली में अलग डिजाइन की बिछिया होती है। बेस्‍ट बात तो यह है कि इस तरह बिछिया बहुत ही लाइट वेस्‍ट की होती हैं और पैरों में चुभती भी नहीं हैं।

toe ring significance

पायल संग बिछिया डिज़ाइन

पायल के साथ अटैच बिछिया भी आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। इसमें लाइट और हैवी दोनों तरह की डिजाइन आती इस तरह की बिछिया आप किसी भी एथनिक लुक वाले आउटफिट के साथ पहन सकती हैं।

toe rings silver designs

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *