इस साल शादियों में क्या पहनें खास?

शादियां अब केवल पारिवारिक मिलन या बैठकर खाना नहीं होती। इन दिनों शादियों में खाने से ज़्यादा मेकअप और पहने जाने वाले डिज़ाइनर कपड़ों के बारे में अधिक है। लोग हर संभव तरीके से अपना बेस्ट और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ नए और ट्रेंडी ऑउटफिट जिसे पहन कर आप  लगेंगी सबसे अलग और स्टाइलिश।

1) साड़ी

साड़ी एक ऐसा ऑउटफिट है जो सभी भारतीय महिलाओं की पहली पसंद होती है। साड़ी में चुनने के लिए कई ऑप्शंस हैं जैसे नेट साड़ी, ऑर्गेंजा साड़ी, सेक्विन वर्क वाली साड़ी, सिल्क साड़ी, कढ़ाई वाली साड़ी, और इसी तरह से यह सूची कभी समाप्त नहीं होती है।

2) सलवार कमीज़

अगर आप एक ही समय में फैशनेबल और आरामदायक दोनों दिखना चाहती हैं तो सलवार कमीज सबसे अच्छी पिक हो सकती है। आमतौर पर, सलवार कमीज के कई प्रकार होते हैं, जिनमें से आप पटियाला सूट, शरारा, घरारा, चूड़ीदार और बहुत कुछ चुन सकती हैं। ऑउटफिट में कुछ ट्विस्ट लाने के लिए बस एक भारी दुपट्टा ऐड करें। इसके साथ मैचिंग चूड़ियां और नेकपीस डाल सकती हैं।

3) अनारकली गाउन

जो महिलाएं  मॉडर्न और खुद को इंडो-वेस्टर्न टच का सही मिश्रण देना चाहती हैं, वे गाउन चुन सकती हैं। ये फ्यूजन कपड़े हैं, जो आमतौर पर चूड़ीदार और दुपट्टे के साथ आते हैं। इसके साथ आप एक सुंदर हेयर स्टाइल बनाएं और शाही रूप पाने के लिए कुछ पारंपरिक गहने पहनें।

4) लहंगा चोली

पहले लहंगे सिर्फ दुल्हन तक ही सीमित थे लेकिन आजकल कोई भी इन्हें पहन सकता है। लहंगे फैशन और फ्यूजन का एक बेहतरीन मिश्रण हैं जो आपको बेहतरीन लुक देते हैं। आजकल लहंगे में भी कई वैरायटी आ गयी है जैसे लहंगा विद कुर्ती, क्रॉप टॉप और स्कर्ट, जो हल्के वजन वाले होते हैं और इन पर कुछ देसी टच होता है।

उम्मीद है आपको यहाँ सुझाये गए ऑउटफिट आइडियाज पसंद आये होंगे।

फैशन से जुड़े टिप्स और ट्रिक्स के लिए फॉलो करें  fashionqween.com

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *