प्‍लाजो डिजाइन्स जिन्हें आप किसी भी कुर्ती के साथ कैरी सकती हैं

जिस तरह एक टाईम पर चूड़ीदार सलवार को काफी पसंद किया जाता था उसी तरह आजकल प्लाजो काफी चलन में है। प्‍लाजो के नए-नए डिज़ाइन को अलग-अलग तरह के सूट्स के साथ पहना जा रहा है। हमें पता है कि आप बाकी महिलाओं से अलग दिखना चाहती हैं। इसलिए आज हम आपको इस लेख में प्लाजो के 3 अलग अलग डिज़ाइन के बारे में बताने वाले हैं। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे की इन्हें किस तरह कैरी किया जा सकता है।

हैवी डिज़ाइन प्लाज़ो (Heavy Design Palazzo):

इस तरह प्लाज़ो में नीचे की तरफ सुन्दर डिज़ाइन बनी रहती है। अगर आप इस तरह की प्लाज़ो स्टाइल करना चाहती हैं, तो आप शार्ट कुर्ती पहन सकती हैं ताकि नीचे की डिज़ाइन दिखे। आप चाहें तो स्लीवलेस या फुल स्लीव्स कुर्ती पहन सकती हैं।

palazzo designs

यह भी पढ़ें : सिंपल कुर्ती को कैसे करें अलग-अलग तरीके से स्टाइल

फ्लेयर प्लाज़ो डिज़ाइन (Flair Palazzo Design):

फ्लेयर प्लाज़ो देखने में फेस्टिव लुक देता है। फ्लेयर प्लाज़ो आप लॉन्ग कुर्ती के साथ पहनेंगी तो स्टाइलिश लगेंगी। यह पलाज़ो चिकनकारी कुर्ती के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।

palazzo designs

जरूर पढ़ें : चिकनकारी कुर्ता को स्टाइल करने के 10 लाजवाब तरीके

शरारा स्टाइल प्लाज़ो (Sharara style palazzo):

आजकल शरारा स्टाइल प्लाज़ो काफी ज़्यादा ट्रेंड में हैं। यह आपको काफी स्टाइलिश लुक देते हैं। किसी भी स्पेशल मौके पर आप इन्हे पहन सकती हैं। अगर आप शरारा बार-बार नहीं खरीदना चाहती हैं, तो आप कोई बेसिक कलर जैसे ब्लैक, वाइट, गोल्डन या रेड कलर में इसे खरीद सकती है और अलग-अलग कुर्ते के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

palazzo designs

यह भी पढ़ें : 5 शरारा स्टाइल्स जो आप कुर्ते के साथ मैच कर सकती हैं

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *