Neetu Kapoor: 60+ महिलाओं के लिए सलवार सूट डिजाइंस देखें
जो महिलाएं 60 वर्ष की उम्र पार कर जाती हैं, उनके लिए यह तय करना काफी मुश्किल होता है किस तरह के सलवार सूट में उन्हें आराम के साथ अच्छा लुक भी मिलेगा। यदि आप भी इस दुविधा में हैं तो आपको नीतू कपूर के सलवार सूट लुक्स एक बार जरूर देख लेने चाहिए।
सिंपल कुर्ती एंड लेग्गिंग्स
नीतू कपूर ने सिंपल लुक के लिए सेम कलर की कुर्ती एंड लेग्गिंग्स पहना है। कुर्ते की स्लीव्स और दुपट्टे के बॉर्डर पर गोटा लेस वर्क है। लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने जॉर्जेट का दुपट्टा साथ कैरी किया है।
ऑफ वाइट सलवार सूट
नीतू सिंह ने अवार्ड्स फंक्शन में सब्यसाची के काले बनारसी दुपट्टे के साथ ऑफ व्हाइट सलवार सूट पहनकर शिरकत की। उन्होंने ब्लैक क्लच और ग्रीन एमराल्ड बीड्स नेकलेस के साथ अपने लुक को पूरा किया! यह लुक बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लगता है।
लहंगा कुर्ता स्टाइल
इस तस्वीर में नीतू कपूर ने फैशन डिजाइनर अभिनव मिश्रा का डिजाइन किया हुआ लहंगा कुर्ता पहना है। पीले रंग के इस आउटफिट में नीतू कमाल की नजर आ रही हैं। आप भी नीतू सिंह की तरह इस तरह के आउटफिट में खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
स्टाइलिश प्लेन कॉटन सलवार सूट डिजाइन
अगर आप कॉटन फैब्रिक में स्टाइलिश सलवार सूट डिजाइन तलाश रही हैं, तो आपको नीतू कपूर की यह तस्वीर देखनी चाहिए और अपने लिए ऐसा ही सलवार सूट बनवाना चाहिए। आप कुछ स्टाइल टिप्स को भी फॉलो कर सकती हैं-
- रंग का चुनाव संभलकर करें। यदि आप पिंक, रेड या फिर मैरून कलर का चुनाव कर रही हैं, तो 60 प्लस की उम्र में आपको इन सभी कलर्स के मीडियम डार्क शेड्स को अपनाना चाहिए।
- यदि आप 60+ हैं तो प्लेन मोनोक्रोम लुक भी रख सकती हैं। यानि कुर्ता और सलवार एक ही कलर में। इससे आप दुबली और लम्बी नज़र आएंगी।
हैवी प्लाजो सूट डिजाइन
किसी पार्टी फंक्शन के लिए आप इस तरह का एम्बेलिश्ड एम्ब्रॉइडर्ड सूट ट्राई कर सकती हैं। यहाँ भी नीतू कपूर ने सूट सेट को मोनोक्रोम रखा है। कुर्ता और पलाज़ो दोनों ही लाल रैंड में है। दुपट्टे पर भी एम्बेलिशमेंट का काम किया है।
कुर्ता विद जैकेट
अगर आप अपने सूट लुक में थोड़ा एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं, तो इस तरह का सेम कलर का जैकेट अपने सूट के साथ कैरी कर सकती हैं। यहाँ नीतू कपूर ने एक क्लासिक वाइट सूट सेट के साथ चिकनकारी कुर्ता कैरी किया है। इस लुक में नीतू कपूर डिफरेंट और एलिगेंट लग रहीं हैं। इस लुक को सभी 60+ महिलाएं आसानी से ट्राई कर सकती हैं।
स्टाइलिंग टिप : इन तस्वीरों को देख कर एक चीज़ हमने पाई की नीतू कपूर अक्सर अपने लुक को मोनोक्रोम रखती हैं। यह एक अहम् स्टाइलिंग टिप है क्यूंकि इससे आप सिंपल और एलिगेंट नज़र आएंगी चाहे आप कोई भी कलर या डिज़ाइन का ऑउटफिट क्यों न पहन लें।
ऐसे ही फैशन टिप्स एंड ट्रिक्स के लिए फॉलो करें हमर फेसबुक पेज Fashion Qween