S अक्षर से आसानी से लगाएं झटपट मेहँदी

अगर आपको भी मेहँदी लगाने में दिक्कत होती है या आप परफेक्ट मेहँदी नहीं लगा पाती हैं या टाइम कम है, तो आप इस ट्रिक की मदद से आसानी से मेहँदी लगा लेंगी वो भी कम टाइम में। तो चलिए देखते हैं S अक्षर की मदद से आसानी से झटपट मेहँदी लगाने की ट्रिक।

1.डॉट मेहँदी डिज़ाइन

अगर आप मेहंदी लगाने में परफेक्ट नहीं हैं, तो आपको डॉट वाली मेहंदी से शुरुआत करनी चाहिए। डॉट बना कर आप पहले S अक्षर हथेली के बीच में लिख लें और फिर अपनी मनचाही डिजाइन इन डॉट्स की मदद से बना लें।

latest arabic mehndi design

2.ब्रेसलेट मेहँदी डिज़ाइन

इसके लिए आपको पहले S अक्षर बनाना है और फिर उसके दोनों ओर मेहंदी की महीन डिजाइन बना लें। दोनों ओर आप राउंड S या डॉट लगाकर भी इसे कम्पलीट कर सकती हैं।

arabic mehndi design easy and beautiful

3.SOSO मेहँदी डिज़ाइन

आप SOSO अक्षर लिख कर भी मेहंदी की एक नई डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप एक बार यह तस्‍वीर देखें। आप SOSO लिख कर उसके इर्द-गिर्द डिजाइन बनाएं। आप इस डिजाइन के साथ बेल या अरेबिक मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।

new mehndi design photo

4.S अक्षर से बनाएं कैरियां

मेहंदी में कैरियों की डिजाइन काफी पसंद की जाती है। मगर परफेक्‍ट कैरियां  बनाना आमतौर पर महिलाओं को नहीं आता है।ऐसे में आप S अक्षर की मदद से सेम साइज और शेप में केरियां बना कर अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।

indian mehandi design photos

5.फूल-पत्ती डिजाइन

आप S अक्षर की मदद से फूल-पत्ती की बेल तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक S को दूसरे S जोड़ते हुए डिजाइन बनानी है और फिर हर जोड़ पर फूल और पत्ती बनानी है। इस तरह से आपकी यह डिजाइन भी कंप्लीट हो जाएगी।

front side mehndi design

6.S अक्षर की मदद से Arabic Mehndi

आपको अगर अरेबिक मेहंदी डिजाइन पसंद हैं, तो आप S अक्षर की मदद से इसे बना सकती हैं। इसके लिए आपको उंगली से S बनाते हुए कलाई तक 3-4 S बनाने हैं। इसके बाद आप बाकी डिजाइन को अपने अंदाज में कंप्लीट कर सकती हैं। बेल और डॉट्स लगाकर भी आप इसे कम्पलीट कर सकती हैं।

mehndi photos gallery back side

यह भी देखें : तीज पर लगाएं यह सुन्दर मेहँदी डिज़ाइन्स 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *