कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना सीखें

अक्सर महिलाएं कुर्ती को केवल जींस के साथ ही पहनती हैं। जिसकी वजह से उनका लुक हमेशा एक जैसा ही लगता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप कुर्ती के साथ एक नहीं कई चीजें पेयर कर सकती हैं और हर बार आपका लुक डिफरेंट लगेगा। अक्सर महिलाएं यह सोचकर कुर्ती कम पहनती हैं कि इससे उनका लुक बोरिंग लगेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप बस कुछ स्टाइलिंग टिप्स को ध्यान रख अपने पूरे लुक में चार चांद लगा सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कुर्ती के साथ ऐसा क्या पहनें जो देखने के साथ-साथ कंफर्टेबल भी हो? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना सीखें

अगर आप कुर्ती को केवल जींस के साथ पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार इन चीजों के साथ करें पेयर।

स्कर्ट के साथ पहनें

क्या आप स्कर्ट के साथ केवल टॉप पहनती हैं? इसलिए आप स्कर्ट को एक ही बार पहनकर अलग रख देती हैं। अगर आपका जवाब हां है तो बता दें कि आप इसके साथ कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं। बस कुर्ती के साथ लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट पहनें। लेकिन कलर कॉन्ट्रास्ट का खास ध्यान रखें। अगर आपको एथनिक लुक चाहिए तो आप इसके साथ हैवी दुपट्टा भी कैरी कर सकती हैं।

कुर्ती और स्कर्ट का पूरा सेट भी मिल जाएगा। लेकिन आप चाहें तो अपनी पुरानी किसी भी स्कर्ट के साथ कुर्ती पहन सकती हैं। या फिर आप मैचिंग कुर्ती-स्कर्ट भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप पार्टी में जा रही हैं तो आपको इसके साथ झुमके और चोकर पहनना चाहिए। इससे आपका लुक पार्टीवियर लगेगा।

tips to wear kurti in different ways

धोती पैंट के साथ करें स्टाइल

धोती पैंट का फैशन दोबारा से चलन में आ गया है। यह देखने में बेहद स्टनिंग लगती हैं। इस पैंट का क्रेज का पता आपको इस बात से लग जाएगा कि कई एक्ट्रेसेस कुर्ती के साथ धोती पैंट पहने नजर आ चुकी हैं। धोती पैंट के साथ शॉर्ट कुर्ती बेहद अच्छी लगती है। स्टाइलिश लुक के लिए इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल पहनें। कानों में हैवी ईयररिंग्स और खुले कर्ल बाल अच्छे लगेंगे।

how to style dhoti pant with kurti

सिगरेट पैंट से मिलेगा डिफरेंट लुक

सिगरेट पैंट के साथ कुर्ती पहनें। इससे आपको स्टाइलिश के साथ-साथ एथनिक लुक भी मिलेगा। इसकी खास बात यह है कि यह आपको सिंपल से लेकर हैवी कढ़ाई डिजाइन तक में मिल जाएंगे। अक्सर महिलाएं जब किसी खास फंक्शन या पार्टी में जाती हैं तो वह सिंपल कुर्ती के साथ एंब्रॉयडरी वाली पैंट पहनती हैं। इसके साथ दुपट्टा लें। लुक को कंप्लीट करने के लिए स्टड इयररिंग्स और पेंडेंट नेकलेस पहनें। हेयरस्टाइल में आप ब्रेड्स बना सकती हैं।

how to style cigarette pant with kurti

श्रग के साथ पहनें कुर्ती

श्रग को केवल टॉप के साथ ही नहीं बल्कि आप कुर्ती के साथ भी पेयर कर सकती हैं। इससे आपको मॉर्डन लुक मिलता है। अगर आप स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहती हैं तो प्लेन कुर्ती के साथ प्रिंटेड श्रग पहनें। हालांकि, आप अपनी पसंद अनुसार लंबाई चुन सकती हैं।

how to style shrug with kurti

कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना सीखें

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *