लहंगे के साथ ब्लाउज की जगह पहने कुर्ती स्टाइल चोली, दिखेंगी यूनिक और स्टाइलिश

महिलाओं को अप-टू-डेट रहना बेहद पसंद होता है। इसके लिए वे लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करने से कभी भी पीछे नहीं हटती हैं।

आजकल लहंगे के साथ कुर्ती पहनने का चलन इंटरनेट से लेकर लोकल मार्केट्स में छाया हुआ है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुर्ती स्टाइल चोली के साथ लहंगा स्कर्ट,जिसे आप किसी भी फंक्शन व त्यौहार के दिन ट्राई कर सकती हैं। साथ ही बताने वाले हैं कि किस तरह से आप इन्हें स्टाइल कर सकती हैं।

लहंगे के साथ ब्लाउज की जगह पर पहने कुर्ती स्टाइल चोली, दिखेंगी यूनिक और स्टाइलिश

कुछ यूनिक और नया ट्राई करना चाहती हैं तो कुर्ती स्टाइल चोली को चुन सकती हैं।

पेप्लम कुर्ती के साथ लहंगा स्कर्ट (Peplum Kurti Choli Design)

इस तरह की ऑउटफिट देखने में बेहद ट्रेंडी और स्टाइलिश दिखाई देती है। पेप्लम कुर्ती को आप चाहे तो अपने तरीके से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। इसमें आप डोरियां या पैटर्न वर्क का काम भी करवा सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो प्लेन लहंगा स्कर्ट के साथ हैवी चांद या मिरर डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो डोरियों पर लटकन भी लगवा सकती हैं।

Peplum Kurti Choli Design

हैवी शोर्ट कुर्ती के साथ लहंगा स्कर्ट (Short Kurti Choli Design)

इस तरीके की ऑउटफिट देखने में बेहद एलिगेंट दिखाई देती हैं। साथ ही लुक को कंप्लीट करने के लिए आप नेट के दुपट्टे को ड्रेप कर सकती हैं।

Short Kurti Choli Design

लॉन्ग कुर्ती के साथ लहंगा स्कर्ट (Long Kurti Choli Design)

अगर आप थोड़ा सिंपल और सोबर लुक ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरीके के ऑउटफिट को चुन सकती हैं। ऐसा ऑउटफिट देखने में बेहद क्लासी लुक देता है। आप चाहे तो इस तरह के ऑउटफिट को किसी फंक्शन या फेस्टिवल के लिए ट्राई कर सकती हैं।

Long Kurti Choli Design

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *