चिकनकारी कुर्ता को स्टाइल करने के 10 लाजवाब तरीके
चिकनकारी कुर्ते एक ऐसा एथनिक ऑउटफिट है जिसे सभी महिलाएं पसंद करती हैं। जब भी एथनिक वियर पहनने की बात हो, तो लड़कियों की पहली पसंद चिकनकारी कुर्ता होती है। एथनिक के साथ ही चिकनकारी बहुत स्टाइलिश लगता है और कभी भी आउट ऑफ़ ट्रेंड नहीं जाता। इसे आप कभी भी किसी भी स्पेशल अवसर पर पहन सकती हैं। तो चलिए देखते हैं इन्हे स्टाइल करने के कुछ तरीके।
1.पिंक चिकनकारी कुर्ता
इस कुर्ते में वाइट थ्रेड से चिकन का काम किया गया है। इस तरह के पिंक चिकन कुर्ते को आप वाइट पलाज़्ज़ो या वाइट स्कर्ट के साथ पेअर कर सकती हैं।
2.ब्लैक स्ट्रैट चिकन कुर्ता
ब्लैक जोर्जेट चिकन कुर्ते को आप ब्लैक स्ट्रैट पैन्ट्स के साथ पहनेगी तो बहुत स्टाइलिश लगेंगी।
3.पीच कॉटन चिकन कुर्ता
इस तरह के कॉटन ट्रांसपेरेंट चिकन कुर्ते को आप जीन्स के साथ पेयर करके इंडो-वेस्टर्न लुक बना सकती हैं।
4.मॉव स्ट्रेट कट चिकन कुर्ता
स्ट्रेट चिकन कुर्ते को फ्लेयर पलाज़ो के साथ पहने और दिखे स्टाइलिश। इस कुर्ते पलाज़ो के साथ फुटवियर में मोजरी या कोल्हापुरी चप्पल्स ट्राई करें।
5.लाइट पिंक फ्लेयर चिकन कुर्ता
एलिगेंट लुक के लिए पिंक चिकन कुर्ती को वाइट पलाज़ो के साथ पहने। घर पर मेहमान ए हो तो आप इस तरह का ऑउटफिट कैरी कर सकती हैं।
6.पर्पल चिकनकारी कुर्ता
यहाँ पर्पल चिकन कुर्ते को मैचिंग कलर के पर्पल पलाज़ो के साथ पेयर किया है जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रहा है।
7.लाइट ब्लू चिकनकारी कुर्ता
8.लॉन्ग चिकनकारी कुर्ता
इस तरह की लॉन्ग चिकनकारी कुर्ती को आप मैचिंग लेग्गिंग्स के साथ पेअर कर सकती हैं। या फिर आप चाहें तो इसे ड्रेस की तरह भी पहन सकती हैं।
9.वाइट प्लेटेड चिकनकारी कुर्ता
वाइट प्लेटेड चिकनकारी कुर्ते को आप वाइट स्ट्रैट फिट पलाज़्ज़ो के साथ पहन सकती हैं। इसके साथ सिल्वर ज्वेलरी पहने और फुटवियर में कोल्हापुरी चप्पल्स पहनें और आप लगेंगी बिलकुल स्टाइलिश।
10.ब्लू जॉर्जेट फुल स्लीव्स चिकनकारी कुर्ता
इस तरह की फुल स्लीव्स कुर्ते को फैंसी लुक देने के लिए आप मिरर वर्क स्कर्ट या फ्लेयर पलाज़ो के साथ पहन सकती हैं। यह ऑउटफिट आपके फेस्टिव लुक के लिए परफेक्ट रहेगा।
One Comment