कुर्तियों में कैसे दिखें डिफरेंट और स्टाइलिश
सूट तो अधिकतर महिलाएं पहनती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं की कुर्ते के अलग-अलग डिज़ाइन ट्राई करके आप अपने सूट को डिफरेंट लुक दे सकती हैं। आईए आपको दिखते हैं डिफरेंट स्टाइल के कुर्ते जिससे आप लगेंगी स्टाइलिश एंड फैशनेबुल।
1) बोट नेक स्ट्रेट कुर्ता
इस टाइप के कुर्ते को आप स्ट्रेट पैन्ट्स या फिर स्ट्रैट पलाज़्ज़ो के साथ स्टाइल कर सकती हैं। बोट नेक कुर्ता ऑफिस वियर के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है। यह बहुत क्लासी और स्मार्ट लुक देता है।
2) फ्रंट कट कुर्ता
फ्रंट कट कुर्ता देखने में काफी स्टाइलिश लगता है। इसे आप जीन्स के साथ पहन कर इंडो-वेस्टर्न लुक पा सकती हैं।
3) बटन शर्ट स्टाइल कुर्ता
यह स्टाइल भी ऑफिस वियर के लिए बढ़िया चॉइस है। यह काफी फॉर्मल लुक देता है। वैसे इसे आप कैसुअल और ऑफिस लुक दोनों के लिए ट्राई कर सकती हैं। शर्ट स्टाइल कुर्ते को आप स्ट्रेट पैन्ट्स, पलाज़्ज़ो या फिर जीन्स के साथ भी पहन सकती हैं।
4) अनारकली कुर्ता
अनारकली एक क्लासिक पीस है जिसे आप किसी भी तरह स्टाइल कर सकती हैं। इसे पलाज़्ज़ो या स्कर्ट के साथ स्टाइल करके आप डिफरेंट लुक्स पा सकती हैं।
5) ए-लाइन कुर्ता
अधिक वज़न वाली महिलाओं के लिए ए-लाइन कुर्ता बेस्ट रहता है। यह बेली फैट को आसानी से कवर कर देता है, जिससे आप स्लिम नज़र आती हैं।
6) फ्लेयर कुर्ती ड्रेस
कुर्ती ड्रेस आजकल खूब ट्रेंड में है। यह देखने में जितना अच्छा लगता है उतना ही आरामदायक भी होता है। जो महिलाएं शार्ट ड्रेस नहीं पहन सकती, उनके लिए कुर्ती ड्रेस एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। कुर्ती ड्रेस को आप विद पैन्ट्स या बिना पैन्ट्स के भी पहन सकती हैं क्यूंकि इसकी लेंथ एंकल तक होती है।
7) हाई स्लिट कुर्ता
हाई स्लिट कुर्ता काफी कूल लगता है। यह पहनने में काफी स्टाइलिश और मॉडर्न लगता है। इस टाइप के कुर्ते को आप जीन्स या फिर पैन्ट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
8) अंगरखा स्टाइल कुर्ता
अंगरखा कुर्ता काफी डिफरेंट और यूनिक लगता है। इसे आप ज़रूर ट्राई करें।अंगरखा स्टाइल कुर्ता आप लेग्गिंग्स या पैन्ट्स के साथ पेअर सकती हैं।
ऐसे ही ज़बरदस्त फैशन टिप्स के लिए फॉलो करें fashionqween.com