स्लीवलेस कुर्तियों के सुन्दर नेक डिज़ाइन्स
अधिकतर भारतीय महिलाएं कुर्तियां अक्सर पहनती हैं। कुर्ती या सूट देखने में बहुत सुन्दर और कैरी करने में भी आसान होती है। गर्मियों में स्लीव-लेस कुर्ती आपको गर्मी से राहत देने में मदद करेगा। स्लीवलेस कुर्तियां देखने में भी बहुत स्मार्ट लगती हैं। चलिए आपको दिखते हैं कुर्ती के कुछ नेक डिज़ाइन्स जो आप अपनी सूट या कुर्ती में ट्राई कर सकती हैं और लग सकती हैं स्टाइलिश।
स्ट्रेट यू शेप नेक डिज़ाइन
इस कुर्ती में चौड़ा यू नेक डिज़ाइन बनाया गया है और शोल्डर की पट्टी को भी चौड़ा रखा गया है। इसे आप डेली वियर में पहन सकती है।
डीप राउंड नेक डिज़ाइन
इस डिज़ाइन में राउंड नेक को थोड़ा डीप रखा गया है और स्ट्रैप को भी पतला रखा गया है। या नेक डिज़ाइन स्टाइलिश या डिज़ाइनर कुर्ती में बहुत अच्छा लगता है।
वी नेक डिज़ाइन
वी नेक डिज़ाइन कुर्ती में चौड़े स्ट्रैप्स के साथ गले पर वी शेप दिया जाता है। ये नेक डिज़ाइन आप कासुअल और ऑफिस कुर्ती दोनों में पहन सकती हैं। यह नेक डिज़ाइन बहुत स्मार्ट लुक देता है।
हाफ कॉलर डिज़ाइन
यह नक डिज़ाइन भी काफी स्टाइलिश और डिफरेंट लगता है। इसमें कुर्ते के नेक में ही कॉलर पैटर्न बना रहता है। यह कुरता आप डेली वियर में आराम से पहन सकती हैं।
कॉलर नेक डिज़ाइन
यह नेक डिज़ाइन काफी यूनिक है इसमें शर्ट स्टाइल में कॉलर डिज़ाइन दिया रहता है।
हॉटर नेक डिज़ाइन
यह नेक डिज़ाइन गले पर चिपकी रहती है और साइड से शोल्डर्स पर कटी होती है।
बोट नेक डिज़ाइन
इस नेक डिज़ाइन में बोट शेप बनता है मतलब यह बहुत डीप नहीं होता। इसमें काम गहरा राउंड शेप होता है।
फैशन से जुड़े टिप्स और ट्रिक्स के लिए फॉलो करें fashionqween.com